![]()
बठिंडा की मौड़ मंडी की कांसल रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई। बाइक सवार दो युवक एक दुकान में घुसे और वहां बैठी 80 वर्षीय कृष्णा देवी के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित महिला के बेटे विष्णु गोयल के अनुसार उसकी माता कृष्णा देवी दुकान में बैठी थीं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक बाइक पर गली में पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसी दौरान एक युवक तेजी से दुकान के अंदर बने कमरे में दाखिल हुआ और वहां बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसका साथी बाइक लेकर बाहर मौजूद था। दोनों वहां से भाग निकले। वारदात सीसीटीवी में कैद झपटमारी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी थाना मौड़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
बठिंडा में दुकान में घुसकर महिला की बालियां झपटीं, CCTV:बाइक सवार 2 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम; चेहरा कपड़े से ढके था
