![]()
श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जोधपुर प्रांत के मरू निनाद घोष शिविर के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। यह समारोह 15 नवंबर 2026 को जोधपुर के शिकारपुरा स्थित संत श्री राजारामजी पावन तीर्थ धाम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति रहेगी। श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान के प्रवक्ता कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने बताया कि रविवार, 15 नवंबर को समापन समारोह शाम 4:11 बजे शुरू होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत की ओर से संस्थान को इस विशेष आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों से घोष की प्रस्तुतियां देंगे स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समाज संगठन, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में मरू निनाद घोष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वयंसेवक पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से घोष की प्रस्तुतियां देंगे। भारतीय सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने कहा कि घोष और रणवाद्यों की परंपरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सान्निध्य में होने वाला यह समापन समारोह सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है।
Source link
राणी भटियाणी मंदिर संस्थान को RSS शिविर का निमंत्रण:15 नवंबर को शिकारपुरा में होगा समापन, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रहेंगे मौजूद
