![]()
रायपुर में आठवी कक्षा की स्टूड़ेंट आकांक्षा सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। छात्रा छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा के आत्म हत्या के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। और टिकरापारा थाने में इसकी शिकायत भी की है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में छात्रा को डांटा-फटकारा गया और मानसिक रुप से परेशान किया गया जिससे परेशान होकर बच्ची ने खुदकुशी की है। वही मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। खबर अपडेट हो रही है……
Source link
रायपुर में 8 वीं क्लास की छात्रा ने की आत्महत्या:परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, थाने में की शिकायत
