![]()
कदमकुआं थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं। वे किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। बदमाश कभी भी वारदात कर सकते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम सतर्क हो गई और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी। पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की इसी सूचना के आधार पर सोमवार की रात इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे या नहीं। आरोपियों से पूछताछ कर रही गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर उनके आपराधिक रिकॉर्ड, साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में पटना के सेंट्रल एसपी की ओर से जल्द खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
Source link
पटना में लूट की साजिश करते 5 बदमाश गिरफ्तार:पिस्टल बरामद, आपराधिक रिकॉर्ड सहित अन्य नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
