![]()
कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के टहकारी गांव में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई, पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। बाकल थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव निवासी सुरेश लोधी (44) अपनी बेटी प्रिया लोधी के साथ इमलाज मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। परिजन हुए घायल टहकारी मोड़ के पास सुरेश लोधी की बाइक दूसरी बाइक से टकराई। सुरेश लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी प्रिया लोधी, राजेश बर्मन, पत्नी विमला बर्मन व 11 साल का बेटा प्रियांशु बर्मन गंभीर घायल हुए। सूचना पर डायल 112 टीम व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, इलाज जारी है। मामले की जांच शुरू रीठी थाना प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाया जाएगा।
Source link
कटनी; दो बाइक्स भिंड़ी, मंदिर जा रहे युवक की मौत:पांच लोग गंभीर, रीठी थाना क्षेत्र के टहकारी में हादसा
