![]()
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद अजय वर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर के आसपास की गलियों और मिशन सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू करने को कहा। श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा की आस्था का प्रमुख केंद्र अजय वर्मा ने कहा कि माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने मंदिर प्रशासन को विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। नवरात्र के तीसरे दिन करीब 5,500 श्रद्धालुओं ने माता टेका उधर, मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन करीब 5,500 श्रद्धालुओं ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि दूसरे नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में 3,68,845 रुपए का चढ़ावा अर्पित किया। नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।
Source link
एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने बज्रेश्वरी मंदिर में की पूजा:नवरात्र पर सुविधाओं का जायजा लिया; कहा-गलियों की मरम्मत जल्द होगी शुरू
