Headlines

शाह बोले- राहुल SIR के बहाने घुसपैठियों को बचा रहे:2029 में लगातार चौथी बार उनकी हार होगी; INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच पहला बयान




गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल को भाजपा और पीएम मोदी की लोकप्रियता को SIR से जोड़ने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। शाह ने कहा- राहुल SIR के जरिए घुसपैठियों को बचा रहे। ग्रामीण इलाकों में उनकी पहुंच नहीं हैं। उन्हें 2029 में हार के लिए मन बना लेना चाहिए। शाह ने कहा- गुजरात में कांग्रेस 41 साल से एक भी चुनाव नहीं जीती है। पार्टी की आखिरी जीत 1985 में हुई थी। शाह ने कहा कि गुजरात के मतदाताओं ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। गांधीनगर नगर निगम में भाजपा ने 44 में से 38 सीटें जीतीं और पिछले चुनाव के मुकाबले अपना वोट शेयर 10% बढ़ाया। गुजरात की कुल 104 सीटों में से भाजपा ने 90 सीटें जीतीं। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गांधीनगर की सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उसकी जमानत जब्त हो गई। शाह ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए उपचुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। शाह के मुताबिक, भाजपा ने पश्चिम बंगाल के नाओगांव में 1.42 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार को 76% वोट मिले और 1.22 लाख वोटों की बढ़त मिली। रेजिनगर में भाजपा ने 75 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, पुडुचेरी में सहयोगी AINRC के NDA उम्मीदवार ने 8,482 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 22% वोट मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *