Headlines

जशपुर में एक मेडिकल स्टोर को कारण बताओ नोटिस:तीन मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन मिलने पर हुई कार्रवाई




जशपुर जिले में दवाओं की बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर रहा है। इसी कड़ी में 12 अक्टूबर को पत्थलगांव तहसील क्षेत्र के तीन मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर औषधि निरीक्षक योगेश कुमार परस्ते ने शिल्पा मेडिकल स्टोर्स, ग्राम तमता; बेहरा मेडिकल स्टोर्स, पाकरगांव और रॉय मेडिकल स्टोर्स, लुड़ेग का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिल्पा मेडिकल स्टोर्स, ग्राम तमता में औषधि नियमावली, 1945 के नियम 65(2) का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, जिले में दवाओं की सुरक्षित और नियमानुसार बिक्री सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण जारी रहेगा। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *