![]()
जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए कुल 503 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। यह आवेदन अंतिम दिन तक जमा हुए। जिला परिषद सदस्य के लिए 12 अक्टूबर को 47 और 13 अक्टूबर को 90 लोगों ने नामांकन भरा। इस तरह दो दिन में कुल 137 लोगों ने आवेदन किए। पंचायत समिति कालंद्री के लिए 59, शिवगंज के लिए 103, आबू रोड के लिए 146 और मंदार के लिए 58 लोगों ने आवेदन पत्र भरे हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत समिति सिरोही के लिए 8, पिंडवाड़ा के लिए 3, बावड़ी के लिए 1 और रेवदर के लिए 9 लोगों ने आवेदन किया है। अब तक कुल 21 लोग आवेदन कर चुके हैं।
Source link
पंचायती राज के लिए जिले में 503 नामांकन:जिला परिषद के लिए 137 और पंचायत समिति के लिए 366 फॉर्म भरे
