Headlines

मथुरा में RTI कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:खनन माफियाओं पर हमले का आरोप, हालत गंभीर होने पर किया जिला अस्पताल रैफर




मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में सांध्य दैनिक अखबार के एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुए इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर पीड़ित को मृत समझ कर सड़क पर पड़ा हुआ छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। पत्रकार पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय साथी मौके पर पहुंचे। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। घायल पत्रकार को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। फरह क्षेत्र का मामला थाना फरह क्षेत्र के गांव कवायला के रहने वाले गिरधारी लाल शर्मा एक सांध्य दैनिक अखबार में क्षेत्रीय संवाददाता के रूप में काम करते हैं। गिरधारी लाल RTI कार्यकर्ता भी हैं। शुक्रवार की देर शाम करीब दस बजे गिरधारी लाल शर्मा फरह कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। वह परखम रोड पर पहुंचे तभी स्विफ्ट कार सवार लोगों ने उनकी बाइक को रुकवाने का प्रयास किया। गिरधारी ने जब बाइक नहीं रोकी तो कार सवारों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। 3 किलोमीटर किया पीछा कार सवार गिरधारी लाल को रुकवाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने 3 किलोमीटर तक गिरधारी का पीछा किया। इसके बाद कार सवारों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गिरधारी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद कार सवारों ने लाठी डंडों से गिरधारी पर हमला बोल दिया। काफी देर तक मारपीट करने के बाद हमलावर गिरधारी को मृत समझ कर मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। अस्पताल में कराया भर्ती हमलावरों के जाने के बाद गिरधारी ने किसी तरह अपने फोन से परिवार और साथियों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और साथी उनको लेकर फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। हमले में गिरधारी के गंभीर चोट आई हैं। गिरधारी ने बताया कि करीब एक महीने पहले इलाके में खनन की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए दो ट्रेक्टर ट्रॉली सीज कर दिए थे। आरोपियों ने समझा यह वीडियो गिरधारी ने बनाई है जिसकी बजह से उन पर हमला किया गया। स्थानीय पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए गिरधारी ने बताया हमलावर कह रहे थे कि अधिकारी ने बताया है कि वीडियो तुमने ही बनाई थी,अधिकारी झूठ नहीं बोलते। वहीं गिरधारी ने बताया हमले की सूचना परखम पुलिस चौकी प्रभारी को दी गई तो उन्होंने कहा मुझे क्यों PRV 112 को सूचना दो। इसके बाद स्थानीय पत्रकारों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी छोटे लाल और एसपी सिटी राजीव कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *