Headlines

सरकार ने 15 पीपीएस अफसरों को ऑफिशिएटिंग एसपी बनाया



चंडीगढ़| पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के 15 अधिकारियों को ऑफिशिएटिंग सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला 9 जून 2026 को आयोजित विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया। आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध ऑफिशिएटिंग आधार पर एसपी के रूप में तैनात किया जाएगा। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में सुखमीत सिंह रंधावा, हरसिमरत सिंह, दलजीत सिंह, सतिंदर कुमार, तेजिंदरपाल सिंह, संजीव गोयल, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, करमवीर सिंह, दलबीर सिंह, निर्वैर सिंह, गगनदीप सिंह, संजीव कुमार, मुनीश कुमार और महेश कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों की तैनाती सरकार की ओर से जारी अलग-अलग पोस्टिंग आदेशों के अनुसार की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *