![]()
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को NSUI छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। छात्रों के अपनी समस्याएं रखने के दौरान अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक अधिकारी ने छात्रों से कहा- “हम
.
मंगलवार को छात्र अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर विश्वविद्यालय पहुंचे। NSUI का कहना है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, बल्कि उन पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
NSUI प्रदेश सचिव आशीष प्रिंस ने बताया कि विश्वविद्यालय में हेल्पडेस्क टिकट के नाम पर छात्रों से 200 से 300 रुपये वसूले जा रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है। प्रवेश के समय ही डिग्री और मार्कशीट का पैसा एडमिशन फीस में ले लिया जाता है, फिर दोबारा डिग्री-मार्कशीट के नाम पर 200 रुपये क्यों लिए जा रहे हैं। यह छात्रों की जेब पर डाका है।
दूसरा बड़ा मुद्दा KMI में बीए के छात्रों से जुड़ा है। छात्रों का आरोप है कि CO-Curricular पेपर में सभी छात्रों को F ग्रेड देकर फेल कर दिया गया, जबकि नियमानुसार इस पेपर में F ग्रेड दिया ही नहीं जा सकता। इसमें पास होने पर Q और फेल होने पर NQ दिया जाता है।
छात्रों की अन्य मांगों में वार्षिक प्रणाली 2016 से 2024 तक के सभी छात्रों को एक बार स्पेशल एग्जाम की अनुमति देना और डिग्री के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लागू करना शामिल है, ताकि छात्रों को डिग्री के लिए भटकना न पड़े।
प्रदर्शन के दौरान आशीष प्रिंस ने मांग की कि हेल्पडेस्क टिकट सिस्टम को तुरंत बंद किया जाए। धरने में प्रदीप कर्दम, आयुष त्रिपाठी, प्रशांत चौधरी, लवली, मधु, प्रीति, आशीष, शिवम, शिवम चौधरी आदि छात्र मौजूद रहे।
