Headlines

Ajmer Civic Issues: AEN Kanhaiyalal Jangid Solves Road & Water Problems


अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को शहरवासी भास्कर समाधान पर पोस्ट कर रहे हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई

.

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…

एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

अजमेर फोर्ट, नया बाजार से प्रदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 8 में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों ने समस्या का समाधान करवाने की मांग की थी। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ ने मामले में कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करवाया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। समस्या के समाधान के लिए एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने हैं।

समस्या के समाधान के लिए एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं।

समस्या के समाधान के लिए एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने हैं।

पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करवा दिया है।

पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करवा दिया है।

स्ट्रीट लाइट के तारों पर फैली बेल से बनी परेशानी, समाधान होने से मिली राहत

पुलिस लाइंस से बजरंग पंवार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके आवास पर स्ट्रीट लाइट के तारों पर बेल फैल गई है। बेल के तारों पर फैलने से परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने की मांग की थी। भास्कर समाधान के माध्यम से समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। समस्या दूर होने से लोगों को राहत मिली।

बेल के तारों पर फैलने की समस्या का समाधान करवा दिया है।

बेल के तारों पर फैलने की समस्या का समाधान करवा दिया है।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है…

10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, रात में अंधेरे में आवाजाही की परेशानी

रातीडांग से संजय वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 80 में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे यहां रहने वाले लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है, ताकि रात के समय लोगों को परेशानी न हो।

वार्ड 80 में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।

वार्ड 80 में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।

वार्ड 6 में सड़कें बदहाल, नालियों का भी नहीं हुआ निर्माण

काजीपुरा सरकारी स्कूल से लोकेश जोशी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 6 में सड़कों की हालत खराब है। सड़कें खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में नालियों का निर्माण भी नहीं हुआ है, जिससे जल निकासी की समस्या बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़कों की स्थिति सुधारने के साथ ही नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है।

क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भास्कर ऑफिस से बीकानेर मिष्ठान तक सभी रोड लाइट बंद

बाबा गोपाल दास साहिब कॉलोनी से राजकुमार लालवानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि भास्कर ऑफिस से बीकानेर मिष्ठान तक पूरी सड़क की रोड लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। सड़क पर लाइटें नहीं जलने के कारण रात के समय पूरे रास्ते में अंधेरा रहता है। इससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद पड़ी सभी रोड लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।

भास्कर ऑफिस से बीकानेर मिष्ठान तक पूरी सड़क की रोड लाइटें बंद पड़ी हुई हैं।

भास्कर ऑफिस से बीकानेर मिष्ठान तक पूरी सड़क की रोड लाइटें बंद पड़ी हुई हैं।

एक सप्ताह से घर के सामने स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में परेशानी

भगवानगंज से हिमांशु कटारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनके घर के सामने स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। रात के समय लाइट बंद रहने से घर के आसपास अंधेरा रहता है। इससे लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।

रात के समय लाइट बंद रहने से घर के आसपास अंधेरा रहता है।

रात के समय लाइट बंद रहने से घर के आसपास अंधेरा रहता है।

‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…

1. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी

2.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक

3.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें

4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं

5.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं

6. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं

7.नरेंद्र तुनवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’:सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक

8.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’

9कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’

10.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *