Headlines

Alwar Building Material Suppliers Strike Ends



अलवर में 200 फीट रोड पर बिल्डिंग मैटेयिर

पुलिस पर मंथली वसूलने के गंभीर आरोप लगाकर हड़ताल पर उतरे बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। डीएसपी दिलीप और एनईबी थाना प्रभारी से हुई वार्ता के बाद व्यापारियों ने काम पर लौटने का फैसल

.

दरअसल, एक दिन पहले व्यापारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगा थे कि हर ट्रैक्टर और डंपर वालों से मंथली वसूली बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना था कि मंथली दोगुनी कर दी गई हैं, जिससे उनकी पूरी कमाई पुलिस के पास चली जाती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा और मामले का समाधान कराया। वैशाली नगर थाने के कांस्टेबल अजीत को लाइन भेज दिया। बाकी अधिकारी पूरी जांच करेंगे।

‘नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा, दरवाजे खुले हैं’

डीएसपी दिलीप ने कहा कि व्यापारियों की शिकायतें मिली थीं। थानों को लेकर सामने आई शिकायतों का समाधान किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों के लिए पुलिस के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

समाधान हुआ, लेकिन आगे परेशान किया तो उठाएंगे आवाज

पुलिस अधिकारियों से मीटिंग के बाद व्यापारी हरमीत मेहेंदीरत्ता ने बताया-पुलिस अफसरों से हुई मीटिंग में आश्वासन मिला है कि आगे कोई भी पुलिसकर्मी नाजायज परेशान करेगा तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मूल समस्या यह थी कि पुलिस मनमर्जी से वाहनों को रोकती थी। अब समाधान होने के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। 6 अगस्त को हमारा प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय में जाकर मुलाकात करेगा।”

विश्वेंद्र चौधरी (जिलाध्यक्ष, बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन) ने कहा कि “पुलिस पहले व्यापारियों को नाजायज परेशान कर रही थी। आश्वासन मिला है कि अब आगे ऐसा नहीं होगा। अगर इसके बावजूद दोबारा परेशान किया गया, तो हम और बड़े स्तर पर अपनी आवाज उठाएंगे। दो दिन तक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स ने काम बंद रखा है।

अलवर में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स की हड़ताल:पुलिस पर ‘मंथली’ वसूली का आरोप,एसपी ने कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *