दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करता दिखा संदिग्ध युवक।
अंबाला सिटी के कोट रोड पर देर रात पांच संदिग्ध युवकों ने कई दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि ज्यादातर दुकानों में वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई। दुकानदारों के मुताबिक, युवक रात करीब 12:12 बजे बाइक
.
सुबह करीब 9:30 से पौने 10 बजे SG Electronic के संचालक अंकित दुकान पर पहुंचे तो बाहर पाइप टूटा हुआ पड़ा था। पहले उन्हें लगा कि शायद किसी कुत्ते आदि से पाइप टूटा होगा। इसके बाद उन्होंने दुकान के CCTV कैमरे चेक किए तो पांच युवक दुकान के बाहर ताला खोलने का प्रयास करते दिखाई दिए।

CCTV में मुंह बांधे कैद हुए संदिग्ध युवक।
गाड़ियों की आवाजाही के कारण नहीं तोड़ पाए ताला
CCTV फुटेज के मुताबिक, युवक पहले SG Electronic का ताला खोलने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही होने के कारण वे वहां से हट जाते हैं। इसके बाद उन्होंने आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। कुछ देर बाद युवक दोबारा SG Electronic के बाहर पहुंचे, लेकिन ताला नहीं तोड़ पाए।
दुकानदार अंकित के मुताबिक, उनकी दुकान साल 1997 से है और इससे पहले इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। उनका कहना है कि पिछले 3-4 महीनों में 2-3 बार बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध युवकों को इलाके में घूमते देखा गया है।

घटना की जानकारी देते SG Electronic के मालिक अंकित।
हाथ में मिट्टी खोदने जैसा हथियार, चेहरे ढके थे
अंकित ने बताया कि CCTV में युवकों के हाथ में मिट्टी खोदने के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार जैसा हथियार दिखाई दे रहा है। सभी पांच युवकों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उनके मुताबिक, उनके साथ करीब 3-4 दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
वहीं, कुछ दुकानें छोड़कर देशराज नामक किराना दुकानदार की दुकान में चोरी होने की बात भी सामने आई है। हालांकि चोरी में कितने सामान या नकदी की गई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती पुलिस।
शाम को पुलिस को देंगे शिकायत
दुकानदारों के मुताबिक, घटना को लेकर अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। अंकित ने बताया कि वे शाम को पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाएंगे और CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपेंगे। दुकानदारों ने पुलिस से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
