Headlines

Araria AIDS Awareness Campaign | HIV Break Free Self Assessment Tool


अररिया में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण की रोकथाम के लिए एक सघन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा।

.

इसकी तैयारियों को लेकर समाहरणालय डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रोजी कुमारी ने की।

इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार रोकथाम में प्रभावी

उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी ने सभी विभागों से अभियान को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और सामाजिक सहयोग ही संक्रमण की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सही जानकारी अपनाएं, किसी भी प्रकार के भ्रम और भेदभाव से बचें तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि इस दौरान एचआईवी एड्स के संबंध में व्यापक जन जागरूकता बढ़ाई जाएगी। संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी और इससे जुड़े जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही, एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और गलत धारणाओं को दूर करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 का प्रचार-प्रसार करें

बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

लोगों को ‘ब्रेक फ्री सेल्फ असेसमेंट टूल’ के माध्यम से स्वयं जोखिम का आकलन करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर जांच और उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके।

अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *