Headlines

Asian Games 2026 | Punjab CM Bhagwant Mann Invited to Japan for Hockey


पंजाब को खेल के क्षेत्र में एक और बड़ा सम्मान मिला है। एशियन हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के हॉकी मुकाबलों के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है।

.

इस न्योते के मिलने से राज्य में खेल संस्कृति को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का मिला न्योता

कार्यक्रम के अनुसार, एशियन गेम्स में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इसके बाद, 2 और 3 अक्टूबर को महिला एवं पुरुष वर्गों के फाइनल मुकाबले होंगे, जिसके लिए मुख्यमंत्री को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

सीएम को मिला न्योता।

सीएम को मिला न्योता।

अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं का मिलेगा अनुभव

इस दौरे के दौरान पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल को दुनिया के इस बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की व्यवस्थाओं, अत्याधुनिक स्टेडियमों और खेल प्रबंधन को करीब से देखने-समझने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

इसे पंजाब में भविष्य के खेल बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *