Headlines

Audi Q9 SUV Launch | World First Curved OLED Lights & V6 Diesel Engine


18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑडी ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी Q9 अनवील कर दी है। 3-रो सीटिंग वाली इस फुल-साइज SUV को Q7 और Q8 के ऊपर नए फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इसमें दुनिया की पहली कर्व्ड डिजिटल OLED रियर लाइट्स, ऑटोमैटिक पावर डोर्स और कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ है।

इंटीरियर और लग्जरी फीचर्स

Q9 में सात सीटें स्टैंडर्ड तौर पर मिलती हैं, जबकि ग्राहक छह सीटों वाला विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें दूसरी रो में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल कैप्टन सीटें दी गई हैं। फ्रंट सीटों में हीटेड, वेंटिलेटेड और मसाज जैसे फीचर्स हैं।

ऑडी ने पहली बार पावर-ऑपरेटेड दरवाजे दिए हैं। इन्हें ‘माई ऑडी’ एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 1.5 वर्ग मीटर से बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो ऑडी का अब तक का सबसे बड़ा सनरूफ है।

दुनिया की पहली कर्व्ड ओएलईडी लाइटिंग

ऑडी Q9 में थर्ड-जनरेशन कर्व्ड डिजिटल OLED रियर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें पतले कर्व्ड ग्लास से तैयार किया गया है।

फ्रंट में माइक्रो-LED तकनीक वाले हेडलाइट्स मिलते हैं जो एडेप्टिव लाइटिंग और पेडेस्ट्रियन हाईलाइटिंग का काम करते हैं। इसमें ऐसे इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो रात में सड़क पर मुड़ने की दिशा में एरो प्रोजेक्ट करते हैं।

3 डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 4D साउंड सिस्टम

इसमें 11.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.5-इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए डाइनेमिक प्राइवेसी मोड वाला 12.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है।

यह सिस्टम एंड्रॉइड ऑटोमोटिव OS पर चलता है, जिसमें ऑडी एप स्टोर का एक्सेस मिलता है। इसका इंटीग्रेटेड ‘ऑडी असिस्टेंट’ AI का उपयोग करता है।

इसमें 1,360-वॉट का 22-स्पीकर वाला 4D साउंड सिस्टम है। लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को महसूस करने के लिए हेडरेस्ट स्पीकर्स और सीट्स में एक्ट्यूएटर्स लगे हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस: 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन

ऑडी Q9 में 3.0-लीटर का वी6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 299 पीएस की पावर और 630 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे एमएचईवी प्लस माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जोड़ा गया है, जो एक्सीलरेशन के दौरान अतिरिक्त 24 पीएस की पावर और 370 एनएम तक का टॉर्क दे सकती है।

इसमें आठ-स्पीड टिपट्रोनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है। एडेप्टिव एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील स्टीयरिंग भी दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स: 360-डिग्री कैमरा और ADAS सूट

  • सुरक्षा के लिए SUV में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट
  • ट्रेलर असिस्ट, एग्जिट वार्निंग और इमरजेंसी असिस्ट
  • 360-डिग्री कैमरा सिस्टम

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *