पंजाब में नशा इतना बड़ा मुद्दा क्यों:एक्सपर्ट बोले- रिश्ते टूट रहे, शादियां रुक रहीं, मां-बाप के कत्ल तक हुए; ₹10 हजार करोड़ का कारोबार
पंजाब में नशा इस कदर फैल गया कि अब इसका सोशल और इकोनोमिक इम्पैक्ट सामने आने लगा है। नशे के कारण रिश्ते खत्म हो रहे और परिवारों की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। नशे के कारण युवाओं की शादियां नहीं हो रही, जिनकी शादियां हो रही हैं वो बच्चे पैदा करने लायक नहीं बचे…
