4 नए रूट पर वंदे भारत मांगी:रांची से अयोध्या, जयपुर, भोपाल, हरिद्वार के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव
डीआरयूसीसी बैठक में वंदे भारत का ठहराव समय बढ़ाने की मांग रांची रेल मंडल की मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की शुक्रवार को चौथी बैठक हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं और रेल नेटवर्क विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता डीआरएम करुणा निधि सिंह ने की।…
