गुमला के बांकी नदी में डूबने से मासूम की मौत:धान रोपाई कर रहे थे परिजन, बच्ची अचानक हुई लापता, नदी से शव बरामद
गुमला के सांवरिया गांव में तीन वर्षीय अगस्ती कुमारी की बांकी नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची के पिता जीतराम भगत किसान हैं। शनिवार को पूरा परिवार धान रोपने के लिए खेत गया हुआ था। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे अगस्ती अपने बड़े भाई बासु भगत के साथ खाना खाने बैठी…
