Headlines

Bangkok Bar Fire: 27 Dead, 60+ Injured


  • Hindi News
  • International
  • Bangkok Bar Fire: 27 Dead, 60+ Injured | जान बचाने के लिए लोग छिपे

बैंकॉककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बार में सोमवार देर रात लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई। थाईलैंड की प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने बताया कि 27 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह की जांच अभी जारी है।

फायर ब्रिगेड को सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद घटना की सूचना मिली। जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब बार के मुख्य दरवाजे से लोग जान बचाकर भाग रहे थे।

वीडियो में बार से ऊंची लपटें उठती दिखीं। कई लोग चीखते हुए बाहर भागे और कम से कम दो लोग आग की चपेट में दिखाई दिए। मरने वालों में नौ पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं।

आग के बाद की दो तस्वीरें…

आग से जल चुके लोगों की बॉडीज को अस्पताल के बाहर रखा गया।

आग से जल चुके लोगों की बॉडीज को अस्पताल के बाहर रखा गया।

रेस्क्यू टीम बार में अभी भी गायब लोगों को खोजने की कोशिश कर रही है।

रेस्क्यू टीम बार में अभी भी गायब लोगों को खोजने की कोशिश कर रही है।

टॉयलेट में जाकर छिपे लोग

प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने बताया कि उन्होंने उस संगीतकार से बात की, जो आग लगने के समय बार में प्रस्तुति दे रहा था। उसके मुताबिक, सबसे पहले बिजली के कट-आउट स्विच के पास आग लगी। इसके बाद तेजी से धमाके जैसे हालात बने और कुछ ही पलों में धुआं और आग पूरे परिसर में फैल गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग धुएं और आग से बचने के लिए भागने लगे। कई लोग इमारत के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में जाकर छिप गए, लेकिन वे बाहर नहीं निकल सके। सबसे ज्यादा शव वहीं मिले।

बार के बाहर लोग रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने और अपने परिजनों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

बार के बाहर लोग रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने और अपने परिजनों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

आग पर आधे घंटे में काबू, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था

रिपोर्टों के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

यह बार बैंकॉक के चातुचक जिले में स्थित है। स्थानीय स्तर पर इसे रोंग बीयर ना लाट फ्राओ नाम से जाना जाता है। यह इलाके का लोकप्रिय रेस्तरां और मनोरंजन स्थल माना जाता है।

आग बुझने के बाद की तस्वीरों में बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग रखे दिखाई दिए। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया। अंदर का फर्नीचर, दीवारें और छत पूरी तरह काली पड़ चुकी थीं। छत के कुछ हिस्से भी उखड़ गए।

गवर्नर बोले- सजावट से तेजी से फैली आग

बैंकॉक के गवर्नर चाचार्ट सित्तिपुंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बार के अंदर लगी ज्वलनशील सजावटी सामग्री की वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

खबर में दी गई जानकारी प्रधानमंत्री, स्थानीय अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शी संगीतकार और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के आधार पर है।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, अब तक 1430 मौतें:करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता; लोग खुद मलबा हटाकर अपनों को तलाश रहे

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *