ब्यावर जिले में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इससे ट्रॉली सवार कई यात्री उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ उसके नीचे दब गए। इसमें 2 लोगों की मौत हो
.
मसूदा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4:15 बजे यह हादसा खरवा गांव और मसूदा के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 4-5 परिवारों के 31 लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी करीब 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रामदेवरा और खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद पुष्कर पहुंचे थे। पुष्कर दर्शन कर बुधवार को देवमाली जा रहे थे।
पहले देखें हादसे के PHOTOS

बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए।

हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने संभाला।

घायलों को अस्पताल में रेफर किया गया।

हादसे में घायलों को संभालते हुए स्थानीय लोग।
ट्रॉली पलटते ही मची चीख-पुकार, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 15 से ज्यादा गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जेएलएन अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया। घायलों के पहुंचते ही इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल में घायलों को लाने के बाद ड्रिप चढ़ाई गई।

अस्पताल में घायल अपने परिजनों को सूचना देते हुए।

अस्पताल में एक मृतक की बॉडी।

हादसे में दो की मौत
मसूदा थाने के कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अजमेर रेफर किया गया। सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पीछे से बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
हादसे में कालूलाल (65) और नाहर सिंह (62) की मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें…
वैन तालाब में गिरी,बेटा-बेटी और मां समेत 4 की मौत:5 गंभीर हालत में रेफर; सड़क पर भरे पानी के कारण बेकाबू हुई कार

धौलपुर जिले में सड़क पर भरे पानी के कारण तेज रफ्तार ईको वैन बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)
