Headlines

Bengaluru Tarang Shakti: Foreign Delegates Visit Make In India Firms

जोधपुर एयरबेस से भारत के सुखोई और फ्रांस के राफेल ने एक साथ उड़ान भरी।

जोधपुर में चल रहे युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में सुखोई और राफेल ने एक साथ उड़ान भरी। इसके साथ ही 28 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय डिफेंस कंपनियों के दौरों में मेक इन इंडिया की ताकत देखी।

.

फ्रांस के एयरबस A400M, राफेल और MRTT विमान ने मंगलवार को जोधपुर के आसमान में उड़ान भरी। इस दौरान भारतीय फाइटर जेट सुखोई ने फ्रांस के राफेल को लीड किया।

12 अक्टूबर तक चलने वाले वायुसेना के इस युद्धाभ्यास में 8 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें राफेल, एफ-35 जेट और तेजस फाइटर जेट के अलावा ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल हैं।

तरंग शक्ति- 2026 युद्धाभ्यास की फोटो

भारतीय फाइटर जेट सुखोई ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट को लीड किया।

भारतीय फाइटर जेट सुखोई ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट को लीड किया।

तंरग शक्ति-2026 में जोधपुर एयरबेस से उड़ान के दौरान सबसे आगे भारत का सुखोई विमान उसके पीछे फ्रांस का राफेल फाइटर जेट।

तंरग शक्ति-2026 में जोधपुर एयरबेस से उड़ान के दौरान सबसे आगे भारत का सुखोई विमान उसके पीछे फ्रांस का राफेल फाइटर जेट।

फ्रांस का राफेल और बैकग्राउंड में जोधपुर का उम्मेद पैलेस।

फ्रांस का राफेल और बैकग्राउंड में जोधपुर का उम्मेद पैलेस।

फ्रांसीसी पायलट और भारतीय वायु सेवा के पायलट आपस में चर्चा के दौरान।

फ्रांसीसी पायलट और भारतीय वायु सेवा के पायलट आपस में चर्चा के दौरान।

हवा में ईंधन भरने की प्रैक्टिस करते हुए फाइटर जेट A-400 और राफेल।

हवा में ईंधन भरने की प्रैक्टिस करते हुए फाइटर जेट A-400 और राफेल।

जोधपुर एयरबेस से फ्रांस के एयरबस A400 फाइटर जेट ने भरी उड़ान।

जोधपुर एयरबेस से फ्रांस के एयरबस A400 फाइटर जेट ने भरी उड़ान।

फ्रांस का एयरबस A400 और राफेल विमान।

फ्रांस का एयरबस A400 और राफेल विमान।

तरंग शक्ति अभ्यास में फ्रांस के A-400 और राफेल ने आसमान में ताकत दिखाई।

तरंग शक्ति अभ्यास में फ्रांस के A-400 और राफेल ने आसमान में ताकत दिखाई।

युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में शक्ति प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के A400M और राफेल विमान।

युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में शक्ति प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के A400M और राफेल विमान।

भारतीय वायुसेना के जवान से आपस में बातचीत करता हुआ फ्रांसीसी पायलट।

भारतीय वायुसेना के जवान से आपस में बातचीत करता हुआ फ्रांसीसी पायलट।

28 देशों के प्रतिनिधिमंंडल ने किया भारतीय डिफेंस कंपनियों का दौरा

युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 में भाग लेने वाले देशों के पर्यवेक्षकों ने बेंगलुरु में भारत की दिग्गज डिफेंस कंपनियों का दौरा किया और मेक इन इंडिया की ताकत को करीब से जाना। इसमें भारत के मित्र देशों के 28 से ज्यादा पर्यवेक्षक शामिल हुए। इनमें इंडोनेशिया, थाईलैंड, ब्राजील, पेरू, अल्जीरिया, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट और मालदीव समेत अन्य देश शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंंडल के दौरों की फोटो

तंरग शक्ति अभ्यास में हिस्सा ले रहे 28 मित्र देशों की वायुसेनाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की LCA तेजस डिवीजन का दौरा किया।

तंरग शक्ति अभ्यास में हिस्सा ले रहे 28 मित्र देशों की वायुसेनाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की LCA तेजस डिवीजन का दौरा किया।

इन देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, ब्राजील, पेरू, अल्जीरिया, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट और मालदीव समेत अन्य देश शामिल हैं।

इन देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, ब्राजील, पेरू, अल्जीरिया, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट और मालदीव समेत अन्य देश शामिल हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की LCA तेजस डिवीजन में भारत के मित्र देशों से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की LCA तेजस डिवीजन में भारत के मित्र देशों से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

मेक इन इंडिया की ताकत से रूबरू हुए 28 देशों से आए प्रतिनिधिमंडल।

मेक इन इंडिया की ताकत से रूबरू हुए 28 देशों से आए प्रतिनिधिमंडल।

प्रमुख रक्षा संस्थानों में पहुंची विदेशी टीम

प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (NAL) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस, रक्षा और उन्नत तकनीकी क्षमताओं को करीब से समझा।

क्यों अहम है यह दौरा

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस औद्योगिक दौरे का मकसद सिर्फ युद्धाभ्यास तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि मित्र राष्ट्रों के सामने भारतीय हथियारों और रक्षा उपकरणों की क्षमता साबित करना है। इससे आने वाले दिनों में भारतीय रक्षा उत्पादों के निर्यात (एक्सपोर्ट) और विदेशी सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी।

—

ये खबर भी पढ़ें…

पहली बार एक साथ उड़े तेजस और F-35 फाइटर विमान:जापानी एयरबेस से आए अमेरिकी जेट, जोधपुर में ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास की 10 तस्वीरें

जोधपुर में चल रहे ‘तरंग शक्ति-2026’ युद्धाभ्यास में भारत के स्वदेशी विमान तेजस और दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35ए ने एक साथ उड़ान भरी। भारत में दोनों विमानों की एक साथ यह पहली उड़ान है। अमेरिका के एफ-35ए भारत में पहली बार युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। 6 फाइटर जेट जापान में स्थित अमेरिका के एयरबेस से जोधपुर आए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *