Headlines

Bhiwani Youth Competition 2026 | Register on My Bharat Portal


जिला युवा अधिकारी मनसा पत्रकार वार्ता करते हुए।

भिवानी के यूथ हॉस्टल में मंगलवार को जिला युवा अधिकारी मनसा ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत पोर्टल के तहत 6 अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता

.

इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा प्रतिरोधक जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश समाज तक पहुंचाना है, जिससे विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इस जिला स्तरीय आयोजन में कुल 8 प्रतियोगिताओं का समावेश किया गया है, जिनमें लोकगीत (संगीत), नृत्य, बुकलेट नाटक/माइम, पेंटिंग, वाद-विवाद/भाषण, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन तथा स्लेम पोएट्री शामिल है।

जिला युवा अधिकारी मनसा कार्यक्रम के पोस्टर दिखाते हुए।

जिला युवा अधिकारी मनसा कार्यक्रम के पोस्टर दिखाते हुए।

प्रत्येक प्रतिभागी प्रत्येक श्रेणी में केवल एक प्रविष्टि प्रस्तुत करने का पात्र होगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जबकि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

युवाओं के पास बड़ा मौका राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि यह युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है, जिसके तहत वे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री के द्वारा यही एक अच्छी पहल है कि युवाओं के लिए 8 प्रकार के इवेंट का कार्यक्रम संजोया गया है। इस कार्यक्रम में केवल स्कूल कॉलेज के युवाओं को ही नहीं बल्कि उन युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जो स्कूल कॉलेज से वंचित हैं और जिसकी उम्र में 15 से 29 वर्ष की है। इस अवसर पर मेरा युवा भारत भिवानी लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैनी, राष्ट्रीय अवार्डी अशोक भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवी प्रवीण गोलागढ़, राकेश कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *