Headlines

Bhopal Events Today | Tribal Museum Folk Dance & Bharat Bhavan Music



जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आज भगोरिया नृत्य, दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 02 बजे से आयोजित होने वाली इस गतिविधि में मध्यप्रदेश के पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों की बहुविध कला परंपराओं की प्रस्तुति के साथ ही देश के अन्य राज्यों के कलारूपों को देखने समझने का अवसर भी जनसामान्य को प्राप्त होगा।

एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी शुरू हो गई है, इसमें भील जनजातीय चित्रकार सुनीता परमार के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। 75वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई, 2026 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी।

जलरंग चित्रों की प्रदर्शनी

राजधानी के कला प्रेमियों के लिए भारत भवन एक बार फिर रंगों और रचनात्मकता का अनूठा संगम लेकर आ रहा है। भारत भवन की समकालीन कलाकारों की प्रदर्शनी श्रृंखला के अंतर्गत ‘स्पागम’ समूह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 21 से 26 जुलाई 2026 तक रंगदर्शिनी वीथिका में किया जाएगा।

राष्ट्रीय संस्कृत रूपक-निर्देशन कार्यशाला
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में संस्कृत रंगमंच को नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 7 से 27 जुलाई तक 21 दिवसीय संस्कृत रूपक-निर्देशन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

तीन दिवसीय कजरी झूला गायन समारोह
भारत भवन के संगीत केंद्र अनहद द्वारा 24 से 26 जुलाई तक तीन दिवसीय ‘कजरी-झूला गायन महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 26 जुलाई को अरविन्द पटेल एवं उनके साथी कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत उर्मिला पाण्डे अपने साथी कलाकारों के साथ कजरी और झूला गायन की मनोहारी प्रस्तुति देकर समारोह का सांगीतिक समापन करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *