भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं।
.
शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कई मामलों में संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)
वार्ड 38 की पार्षद गौरी नितीन पाठक बनीं आज की “पब्लिक स्टार”

साईं राम कॉलोनी, सेमरा निवासी राकेश कुमार ने खाली प्लॉट में फैली गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि घर के पास खाली पड़े प्लॉट में काफी गंदगी अंदर और बाहर फैली हुई है। इसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 38 की पार्षद गौरी नितीन पाठक ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कार्य कराकर समस्या का समाधान कराया।
एप से मिल रहा लोगों को समाधान
कोटरा: कई महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू

कोटरा सुल्तानाबाद निवासी रोहित श्रीवास्तव ने कई महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय भवन के सामने काफी अंधेरा रहता है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई की और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर दिया। शिकायतकर्ता ने समाधान की पुष्टि करते हुए संबंधित टीम को धन्यवाद दिया।
सड़क, बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं से परेशान भोपालवासी
राजीव नगर: सड़क खुदाई के कारण वाहन फंसने और हादसे का खतरा

राजीव नगर सेक्टर-ए निवासी विजय राजपूत ने अयोध्या बाइपास पर सड़क खुदाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नगर निगम की खुदाई का काम चल रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों की गाड़ियां इसमें फंस जाती हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
आनंद नगर: बिजली के तार में स्पार्किंग, करंट और आग का खतरा

आनंद नगर निवासी वीरेंद्र कुमार सेन ने मकान के सामने नीम के पेड़ से निकल रहे सरकारी बिजली के तारों में स्पार्किंग और चिंगारी निकलने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि करीब एक सप्ताह से तारों में चिंगारी/आग लग रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बावजूद समस्या बने रहने की बात कही है।
करोंद: एक साल से खराब पानी की शिकायत, रहवासी परेशान

करोंद निवासी रितिक चौबे ने पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि पिछले करीब एक साल से पानी बहुत खराब और बदबूदार आ रहा है। करीब छह महीने पहले शिकायत करने पर नई पाइप लाइन डालने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ। उनका कहना है कि पानी पहले से ज्यादा खराब आने लगा है और लोगों को दूसरे स्रोतों से पानी लेकर पीना पड़ रहा है।
करोंदः कचरा उठाव नहीं होने से परेशान रहवासी

जनता नगर, करोंद निवासी आरिफ खान ने इलाके में लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि 10 अगस्त को भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फोन लगाने पर भी संबंधित कर्मचारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और कई बार वीडियो बनाकर भी शिकायत की जा चुकी है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है।
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है।


अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।
यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
