2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार उनके करियर का सबसे दुखद पल था। उन्होंने जतिन सप्रू के यूट्यूब शो में कहा- ‘240 रन का टारगेट हासिल किया जा सकता था, इसलिए वह हार ज्यादा चुभती है।’
भारत 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गया था। टीम 240 रन के जवाब में 49.3 ओवर में 221 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
36 साल के भुवनेश्वर नवंबर 2022 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि अब वह वापसी की उम्मीद में नहीं बैठे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर दोबारा देश के लिए खेलने का मौका मिला, तो यह उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी।

सेमीफाइनल बारिश की वजह से 2 दिन तक खेला गया था
भुवनेश्वर ने स्वीकार किया कि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तुलना में 2019 की हार पचाना कहीं ज्यादा मुश्किल था। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम ने रनचेज में 5 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। तब रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) की पारियों से भारत लक्ष्य के करीब पहुंचा था।
बारिश की वजह से यह मैच 2 दिन खेला गया था। इससे भारतीय टीम क मैदान की नमी का भी असर पड़ा, हालांकि उन्होंने माना कि शायद जीत भारत की किस्मत में ही नहीं थी।

कहा- किसी के फोन कॉल का इंतजार नहीं कर रहा
भुवनेश्वर ने IPL के पिछले 2 सीजन में शानदार प्रदर्श किया। उन्होंने लगातार दो IPL टाइटल जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2025 सीजन में 17 विकेट और 2026 में 28 विकेट लिए थे।
इन परफॉर्मेंस के बावजूद भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें अब भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं है।उन्होंने कहा- ‘मैं किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं।’

भुवनेश्वर ने 2022 में पत्नी से कहा- मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था
भुवनेश्वर ने बताया कि उन्हें 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ही लग गया था कि भारतीय टीम में उनका समय खत्म हो सकता है। टीम इंडिया एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हार गई थी।
भुवनेश्वर ने कहा- ‘अपने अनुभव से मुझे लगा कि जब आप ऐसा टूर्नामेंट हारते हैं, तो चयनकर्ता आगे देखना चाहते हैं। यह सही भी है।’

———————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
अश्विन बोले- संजू की जगह कोई क्यों नहीं समझता:टी-20 वर्ल्ड कप जिताया, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे; अब वैभव से मिल रही चुनौती

संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनके लगातार टीम में आने-जाने की स्थिति पर चिंता जताई है। अश्विन के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद भी अगर किसी खिलाड़ी को अपनी जगह को लेकर भरोसा न हो, तो यह उसके लिए मानसिक रूप से मुश्किल हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

