![]()
हिमाचल भाजपा सचिव कुमार सुमीत शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है, जिससे देश में अराजक माहौल बन रहा है। सुमीत ने कहा कि EVM से मतदान शुरू होने के बाद फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगी, जिन्हें पहले इंडी गठबंधन के लोग करवाते थे। हिमाचल में पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस बैलेट पेपर से हारी। चार नगर निगम चुनावों में से 3 में भी कांग्रेस को हार मिली। अपनी नीतियों और संगठन की कमजोरियों पर मंथन करे कांग्रेस भाजपा सचिव ने कहा कि कांग्रेस को हार के लिए EVM को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपनी नीतियों और संगठन की कमजोरियों पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने हिमाचल सरकार से चुनावी गारंटियां जल्द पूरी करने की मांग की, जिनमें महिलाओं को ₹1500, युवाओं को 1 लाख रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और दूध की कीमत बढ़ाना शामिल है। सरकार अपने वादों का हिसाब जनता को दे।
Source link
BJP का आरोप-कांग्रेस देश में बना रही अराजकता का माहौल:सुमीत शर्मा बोले-EVM पर सवाल न उठाएं; पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से हारे
