![]()
शिमला जिले के रामपुर में बीपीएल परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याएं सीधे जानने के लिए ब्लॉक स्तर पर इंटरैक्शन बैठकें आयोजित की जाएंगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम से आठवें चरण के सर्वेक्षण में चिन्हित लाभार्थी परिवारों के साथ ये बैठकें 10, 11 और 12 अगस्त को होंगी। पहले इन बैठकों का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन विभाग ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। प्रत्येक बैठक में 10 ग्राम पंचायतों को एक क्लस्टर के रूप में शामिल किया जाएगा। समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना उद्देश्य इन बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तहसीलदार, बैंक मित्र/बीसी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लाभार्थी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित लाभार्थी परिवारों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान लाभार्थियों की उपस्थिति, फोटो और कार्यवाही का रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा। निर्धारित ग्राम पंचायत फंड से किया जाएगा खर्च इन बैठकों के आयोजन से संबंधित खर्च ग्राम सभा बैठकों के लिए निर्धारित ग्राम पंचायत फंड से किया जाएगा। बैठकें समाप्त होने के बाद, इनकी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में 13 अगस्त तक जिला विकास अधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी। अधिकारियों को पूरे कार्यक्रम की गंभीरता से निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Source link
BPL परिवारों से सीधे संवाद करेगी सरकार:रामपुर में 10 से 12 अगस्त तक होंगी बैठकें, समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
