Headlines

Brazil Squad Announcement Kolkata Match


  • Hindi News
  • Sports
  • Brazil Squad Announcement Kolkata Match | Carlo Ancelotti India FIFA List

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्राजील की मेंस फुटबॉल टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी 9 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले FIFA इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान करेंगे। ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CBF) ने 2 सितंबर को इसकी जानकारी दी।

भारत और ब्राजील के बीच मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 31 अगस्त को अपनी टीम घोषित कर चुका है, लेकिन ब्राजील के भारत आने वाले खिलाड़ियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

सितंबर-अक्टूबर में तीन फ्रेंडली मैच खेलेगा ब्राजील

CBF के मुताबिक, एंसेलोटी 9 सितंबर को ब्रासीलिया समयानुसार दोपहर 3 बजे 26 खिलाड़ियों के नाम घोषित करेंगे। यही टीम सितंबर और अक्टूबर में होने वाले ब्राजील के तीन इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में खेलेगी। ब्राजील 25 सितंबर और 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले खेलेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को भारत से भिड़ेगा।

जुलाई में नॉर्वे से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था ब्राजील

ब्राजील ने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच जुलाई 2026 में FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे के खिलाफ खेला था। नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

इस मुकाबले में विनिसियस जूनियर, एलिसन बेकर, मारक्विन्होस, नेमार जूनियर, कासेमिरो और एंड्रिक जैसे खिलाड़ी ब्राजील की टीम का हिस्सा थे। इनमें से कितने खिलाड़ी भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए चुने जाएंगे, यह 9 सितंबर को टीम के ऐलान के बाद ही साफ होगा।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील को नॉर्वे ने हराकर बाहर किया था। यह फोटो उसी मैच की है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील को नॉर्वे ने हराकर बाहर किया था। यह फोटो उसी मैच की है।

भारत 25 सितंबर को पनामा से खेलेगा

भारत को इस इंटरनेशनल विंडो में ब्राजील के अलावा दो और फ्रेंडली मैच खेलने हैं। टीम 25 सितंबर को बेंगलुरु में पनामा का सामना करेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में दो बार की FIFA वर्ल्ड कप विजेता उरुग्वे के खिलाफ खेलेगी।

———————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

जूनियर हॉकी एशिया कप- भारतीय मेंस टीम ने ड्रॉ खेला

चीन में खेले जा रहे जूनियर हॉकी एशिया कप में रविवार को पूल A के दूसरे मैच में भारत ने जापान से 3-3 से ड्रॉ खेला। भारत ने 2-0 की बढ़त गंवाने के बाद आखिरी 59 सेकंड में गोल कर मैच बराबर किया। वहीं, विमेंस टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *