![]()
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बदमाशों के मोबाइल यूज करने का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में एक बंदी मोबाइल कॉल पर बात करते दिखाई दिया। बात करने के बाद दंडित बंदी साथी को मोबाइल देकर बैरक में छुपवा दिया। जेल प्रशासन ने फुटेज के आधार पर मोबाइल को जब्त कर दोनों बंदियों के खिलाफ लालकोठी थाने में शनिवार शाम FIR दर्ज करवाई। ASI सूरजमल ने बताया- जयपुर सेंट्रल के जेल के प्रहरी देशराज मीणा (30) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर-5 की बैरक संख्या-9 में बंदी विष्णु सांसी बंद है। जिसकी तलाशी लेने पर बैरक में मोबाइल मिलने पर जब्त किया गया। इस मोबाइल का यूज बंदी शिवराज गुर्जर ने किया था। जेल में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के बाद ये कार्रवाई की गई है। फुटेज में शुक्रवार रात बंदी शिवराज गुर्जर मोबाइल पर जेल से बाहर कॉल कर बात करते दिखाई दिया। कॉल करने के बाद उसने मोबाइल छिपाने के लिए साथी दंडित बंदी विष्णु सांसी को दे दिया। बंदी विष्णु सांसी ने उस मोबाइल को अपने बैरक में छिपा दिया था। फुटेज के आधार पर जेल प्रशासन की ओर से सर्च कर बैरक में छिपाया मोबाइल जब्त कर लिया। लालकोठी थाने में जब्त मोबाइल देकर दोनों आरोपी बंदी विष्णु सांसी और शिवराज गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Source link
जयपुर सेंट्रल जेल में बदमाश यूज कर रहे मोबाइल:CCTV फुटेज में बात करते दिखा बंदी; दंडित बंदी को देकर बैरक में छिपाया
