शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन:अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की लंबित मांगों पर की अपील
औरैया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सौंपा, जिसमें लंबित मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी करने की अपील की गई। संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश…
