![]()
गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को औरंगाबाद में जिला समाहरणालय परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में जिला परिषद की उपाध्यक्षा, 20 सूत्री सदस्य, नागरिक परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में विकास मित्र, गणमान्य नागरिक और आमजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और लोगों में विशेष उत्साह रहा। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें… समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव खत्म करने की अपील इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक संदेश को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर सभी लोगों को समान सम्मान देने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। कलश यात्रा के माध्यम से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह कलश यात्रा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से संत रविदास जी के आदर्शों और विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा का शुभारंभ कलश यात्रा का शुभारंभ विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह,पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह एवं औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी सहभागिता की। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।
Source link
रविदास जी की जयंती पर निकली कलश यात्रा:अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, समाज में भाईचारा का दिया संदेश
