केन-बेतवा प्रभावितों से मिले राहुल, बोले- संसद में उठाऊंगा मामला:MP के किसानों से 50 मिनट बातचीत; कहा- सरकार संवाद करे, दमन नहीं
मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पन्ना और छतरपुर के किसानों-आदिवासियों का आंदोलन अब दिल्ली पहुंच गया है। गुरुवार को 20 प्रभावित किसानों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से करीब 50 मिनट तक मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण…
