बांका SP रात में सड़क पर उतरे:गांधी चौक पर संभाली कमान, संदिग्धों से की पूछताछ
बांका टाउन थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर रविवार रात पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार स्वयं सड़क पर उतरे। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। एसपी के नेतृत्व में दोपहिया और चारपहिया वाहनों…
