Headlines

पानीपत में रंजिशन पड़ोसी परिवार पर हमला:चाकू और लाठी-डंडों से मारपीट; महिला समेत 4 घायल, राहगीरों ने VIDEO बनाई




पानीपत के सनौली खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों द्वारा एक परिवार पर चाकू, लाठी-डंडों और लोहे की रोड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में शिकायतकर्ता महिला, उनके परिवार के सदस्य और बीच-बचाव करने आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने सनौली थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर किया हमला पीड़िता बबीता निवासी गांव सनौली खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी शिवकुमार, प्रहलाद, अंकुश, हरिओम, सुनीता और पिंकू पिछले कुछ समय से उनसे रंजिश रखते हैं। दो दिन पहले भी आरोपियों ने उनके और सविता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी पीड़िता और उनके परिवार को घर के बाहर गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। जब पीड़िता ने गालियां देने से मना किया, तो सभी आरोपी एकराय होकर हाथों में चाकू, लाठी-डंडे और लोहे की नाल लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। बचाने आए मित्र को भी पीटा, लहूलुहान किया घर में घुसते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता बबीता, उनके परिवार के सदस्य आशु और सविता पर हमला कर दिया। इस दौरान जब बबीता के बेटे आशु का मित्र कुलदीप उन्हें बचाने आगे आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह पीड़िता और उनके परिवार को आरोपियों के चंगुल से बचाया। थाना पहुंचकर कराया मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने डायल 112 पर कई बार पुलिस को संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन कनेक्ट नहीं हो सका। आशु और सविता की गंभीर हालत को देखते हुए बबीता तुरंत उन्हें लेकर सनौली थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बेहद दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और पहले भी उनके परिवार पर हमला कर चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *