रावतपुरा सरकार केस…सीबीआई की फोन टैपिंग अवैध:रिकॉर्डिंग्स नष्ट करने हाईकोर्ट का आदेश, जारी रहेगा केस, चेयरमैन रविशंकर महाराज ने फोन-टैपिंग को दी थी चुनौती
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने श्री रावतपुरा संस्थान के चेयरमैन और कथावाचक श्री रावतपुरा सरकार (रवि शंकर जी महाराज) को फोन टैपिंग मामले में बड़ी राहत दी है। डिवीजन बेंच ने सीबीआई के फोन टैपिंग को पूरी तरह से गैर कानूनी ठहराते हुए रद्द कर दिया है।…
