Headlines

शिमला पुलिस के 3 कर्मी सस्पेंड:SI पर राजनीतिक पोस्ट शेयर करने; दो पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप, विभागीय जांच बिठाई गई




शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर (SI), एक कांस्टेबल और एक एचएचसी (हेड हवलदार) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। सूचना के अनुसार, निलंबित सब-इंस्पेक्टर पर पुलिस आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करने का आरोप है। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने या उनका समर्थन करने वाले सार्वजनिक आचरण की अनुमति नहीं होती। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप वहीं, एक कांस्टेबल और एक एचएचसी पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और शराब का सेवन करने के आरोप लगे हैं। सस्पेंशन के बाद दोनों की तैनाती पुलिस लाइन शिमला में की गई है। दोनों की ड्यूटी कई बार आरोपियों को एक स्थान से दूसरे स्थान या अदालत में पेश करने के लिए ले जाने में लगती थी। ऐसे में उनके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिलती रही थीं कि वे ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में रहते हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद कार्रवाई शिकायतों की पुष्टि होने के बाद शिमला पुलिस ने दोनों को निलंबित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अनुशासित बल होने के कारण इस तरह की लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता को लेकर पुलिस का सख्त संदेश पुलिस विभाग का मानना है कि यह कार्रवाई पूरे पुलिस बल के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि सोशल मीडिया पर नियमों के विरुद्ध गतिविधियां या ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता पाए जाने पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ विभागीय जांच भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *