Headlines

Chandigarh Road Dispute | Punjab Govt and Police Cars Clash, Traffic Jam


वाहन आपस में टकराने के बाद बीच सड़क पर ही खड़े रहे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में शनिवार को पंजाब सरकार और चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह टक्कर तो हल्की सी थी, लेकिन इस घटना से हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और रोड पर आवाजाही करने वाले लोगों के करीब 2 घंटे खराब हुए।

.

हादसे के बाद दोनों सरकारी वाहनों के ड्राइवरों में बीच सड़क पर ही बहस शुरू कर दी। दोनों एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस विवाद के कारण दोनों गाड़ियां सड़क के बीच खड़ी रहीं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कमाल की बात यह है कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस इन दो घंटों के दौरान मौके पर ही नहीं पहुंची। 2 घंटे तक रोड पर यह ड्रामा चलता रहा और जाम लगा रहा। अंत में दोनों गाड़ियों खुद की गाड़ियां निकालकर चलते बने।

मोड़ने के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी।

मोड़ने के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी।

मोड़ पर टकराईं दोनों सरकारी गाड़ियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सेक्टर-39 मलोया लाइट पॉइंट के पास हुआ। मोहाली के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की गाड़ी लाइट पॉइंट पर मुड़ रही थी। जबकि, चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी सीधे आ रही थी। इस दौरान दोनों के बीच में टक्कर हो गई।

हादसे के तुरंत बाद दोनों ड्राइवर गाड़ियों से बाहर आए और एक-दूसरे पर वाहन चलाने में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों ड्राइवर अपनी-अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। दोनों के बीच सड़क पर ही तीखी नोकझोंक होती रही।

गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर 2 घंटे तक बहस

हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के बजाय ड्राइवरों ने उन्हें वहीं खड़ा रखा और आपस में बहस करते रहे। मलोया लाइट पॉइंट शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। ऐसे में सड़क पर दोनों सरकारी गाड़ियां खड़ी रहने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दफ्तरों और अन्य कामों के लिए निकले लोग करीब 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ड्राइवरों से गाड़ियां साइड में करने की अपील भी की, लेकिन विवाद के चलते काफी देर तक स्थिति नहीं बदली। इस दौरान लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए।

पुलिस की गाड़ियों का मामला, कार्रवाई नहीं हुई

एक वाहन पंजाब सरकार का था, जबकि दूसरा चंडीगढ़ पुलिस का। इस मामले में दोनों वाहन सरकारी विभागों से जुड़े होने के कारण इसमें कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। करीब दो घंटे तक चली बहस के बाद दोनों ड्राइवरों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर मौके से चले गए।

किसी ने नहीं दी लिखित शिकायत

चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इस मामले में किसी भी ड्राइवर या संबंधित विभाग की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आपसी समझौता होने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। दोनों गाड़ियों के हटने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत से ट्रैफिक को सामान्य कराया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

मोहाली में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मोहाली में तेज रफ्तार महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर के पिलर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *