Headlines

Chhattisgarh BJP Working President Race


छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता सीमित होने के कारण जल्द ही किसी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

.

इस रेस में केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तोखन साहू को दिल्ली बुलाया है। इसके अलावा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नाम की भी चर्चा है।

इसके अलावा बीजेपी ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद 7 मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में युवा मोर्चे से लेकर महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चे तक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

CM के साथ लगातार बैठकों में शामिल हो रहे तोखन

तोखन साहू पिछले करीब एक सप्ताह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ संगठन और सरकार से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में लगातार नजर आ रहे हैं। उनकी बढ़ती सक्रियता को प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

OBC समीकरण भी अहम

तोखन साहू वर्तमान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नाम पर चर्चा के पीछे OBC समीकरण को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साहू समाज का प्रदेश की राजनीति में प्रभाव है। ऐसे में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी उन्हें देकर सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों पर भी चर्चा-

बिलासपुर संभाग पर बढ़ेगा फोकस

भाजपा बस्तर और सरगुजा में मजबूत मानी जाती है, जबकि बिलासपुर संभाग में संगठन को और मजबूत करने की गुंजाइश है। तोखन साहू के अध्यक्ष बनने से पार्टी को इस क्षेत्र में अपना जनाधार बढ़ाने का लाभ मिल सकता है।

फिलहाल, पांचों नामों को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

वैभव बैस को युवा मोर्चे की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चे की जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चे का प्रभारी सुभाष तिवारी को बनाया गया है। किसान मोर्चे की जिम्मेदारी पूनम चंद्राकर को दी गई है।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चे का प्रभारी लखनलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चे का प्रभारी शिरिष अग्रवाल और अनुसूचित जाति मोर्चे की जिम्मेदारी डॉ. गुलाब टिकरिहा को सौंपी गई है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है।

……………………..

राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष:छत्तीसगढ़ में भाजपा को दिला चुके सत्ता, प्रदेश प्रभारी की संभाल रहे जिम्मेदारी, बिहार सरकार में मंत्री

नितिन नवीन BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

नितिन नवीन BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *