Headlines

China Qingdao Shipyard Cargo Ship Fire Accident


बीजिंग45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीन के पूर्वी शहर किंगदाओ में गुरुवार को मरम्मत के दौरान विदेशी मालवाहक जहाज में आग लग गई। - Dainik Bhaskar

चीन के पूर्वी शहर किंगदाओ में गुरुवार को मरम्मत के दौरान विदेशी मालवाहक जहाज में आग लग गई।

चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग अब भी लापता हैं। जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे इनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग सुबह करीब 11 बजे बेइहाई शिपयार्ड में लगी। उस समय जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।

बेइहाई शिपयार्ड में लाइबेरिया के झंडे वाला ड्राई बल्क जहाज ‘ओशन मेलोडी’ में आग लग गई।

बेइहाई शिपयार्ड में लाइबेरिया के झंडे वाला ड्राई बल्क जहाज ‘ओशन मेलोडी’ में आग लग गई।

शी जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

हादसे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को भी कहा है।

शी ने अधिकारियों से ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच करने को कहा है। चीनी प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी फंसे लोगों को निकालने और घायलों को बेहतर इलाज देने पर जोर दिया।

सरकारी कंपनी CSSC के अधीन है शिपयार्ड

जिस शिपयार्ड में यह हादसा हुआ, वह सरकारी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के अधीन है। CSSC चीन की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनियों में से एक है और दुनिया की प्रमुख शिपबिल्डिंग कंपनियों में भी शामिल है।

किंगदाओ का बेइहाई शिपबिल्डिंग शिपयार्ड नए जहाज बनाने के साथ-साथ पुराने जहाजों की मरम्मत भी करता है। यहां बड़े मालवाहक जहाजों के अलावा दूसरे समुद्री जहाजों के निर्माण और मरम्मत की सुविधा है।

शिपयार्ड में 30 हजार और 20 हजार टन क्षमता वाले जहाजों के निर्माण के लिए बर्थ मौजूद हैं। इसके अलावा यहां 20 हजार टन तक के जहाजों के निर्माण और मरम्मत की सुविधा भी है।

शिपयार्ड में मल्टी-पर्पज वर्क वेसल, तेल टैंकर और 40 हजार टन तक के ड्राई बल्क कैरियर जैसे जहाज भी बनाए जाते हैं।

चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) का मौजूदा रूप 2019 में बना था। इसे चीन की दो बड़ी सरकारी जहाज निर्माण कंपनियों के विलय के बाद बनाया गया था।

चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) का मौजूदा रूप 2019 में बना था। इसे चीन की दो बड़ी सरकारी जहाज निर्माण कंपनियों के विलय के बाद बनाया गया था।

जहाज पर आग लगने से जुड़ा 1 महीने में दूसरा हादसा

करीब एक महीने में चीन के दो अलग-अलग शिपयार्ड में जहाज से जुड़े गंभीर हादसे हुए हैं। 13 अगस्त को फुजियान के फुआन में जहाज में आग में आग लग गई थी।

आग बुझाने के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। इसी दौरान करीब 45 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक बचावकर्मी की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए।

फुजियान प्रांत के फुआन में शिपयार्ड में 13 अगस्त को आग लग गई थी।

फुजियान प्रांत के फुआन में शिपयार्ड में 13 अगस्त को आग लग गई थी।

—————————————- यह खबर भी पढ़ें…

बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा:2 सैनिकों की मौत, एक अधिकारी गंभीर; हादसे की वजह अभी साफ नहीं

बांग्लादेश के चटगांव में बुधवार को सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान चीन में बना टाइप 59 टैंक फट गया। हादसे में टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *