Headlines

CM मान एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर पहुंचे:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया; 2 शहरों में होंगे मुकाबले




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम का दौरा किया और आगामी एशियन हॉकी चैंपियनशिप से जुड़े नवीनीकरण कार्यों तथा तैयारियों का जायजा लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के मुकाबले 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्टेडियम को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस दौरे के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष व जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली तथा मेयर वनीत धीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पूरे स्टेडियम परिसर की व्यवस्थाओं की जांच की निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे स्टेडियम परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहे ताकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और यहां आने वाले दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में राज्य में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है जो पंजाबियों के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले जालंधर और मोहाली में होंगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले जालंधर और मोहाली दोनों शहरों में खेले जाएंगे। खेलों के विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में खेलों और खिलाड़ियों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और जायजा लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। आगामी टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *