दैनिक भास्कर बिहार में देगा प्रोफेशनल पत्रकार बनने का प्रशिक्षण।
दैनिक भास्कर समूह बिहार के युवाओं और स्थानीय पत्रकारों के लिए मीडिया जगत में करियर बनाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर लेकर आया है।
.
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar Digital) द्वारा बिहार में जिला, ब्लॉक (प्रखंड) और पंचायत स्तर पर डिजिटल पत्रकारों की भर्ती और उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरू किया है।
इस अभियान के तहत न सिर्फ युवाओं को डिजिटल पत्रकारिता (Digital Journalism) के आधुनिक गुर सिखाए जाएंगे, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को दैनिक भास्कर समूह के साथ जुड़कर काम करने का भी मौका मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
इस ट्रेनिंग कम जॉब प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है। उम्मीदवार नीचे दिए गए गूगल लिंक पर अप्लाई कर सकते हैं।
https://forms.gle/MYjoKv4JQ29mh3HAA
ट्रेनिंग और भर्ती का मुख्य उद्देश्य
आज के समय में खबरें प्रिंट से ज्यादा डिजिटल और वीडियो फॉर्मेट में देखी जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर अपने ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म को ग्रामीण स्तर तक मजबूत कर रहा है। चयनित उम्मीदवारों को रीयल-टाइम न्यूज रिपोर्टिंग, मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo), वीडियो मेकिंग, सोशल मीडिया टूल्स और डिजिटल कंटेंट राइटिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।
कौन कर सकता है अप्लाई?
बिहार में जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर डिजिटल पत्रकारों की ट्रेनिंग के लिए चार तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वर्किंग जर्नलिस्ट,सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले बच्चे, और न्यूज पेपर के एजेंट्स अप्लाई करने के योग्य होंगे।

दैनिक भास्कर डिजिटल के प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए यह है क्राइटेरिया।
