Headlines

Delhi BJP Controversy | Nitin Nabin Scolds MPs Over Sajjan Kumar Visit


नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी दिल्ली के 3 सांसदों को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के परिवार के घर जाकर शोक व्यक्त करने के लिए फटकार लगाई है।

हाल ही में सांसद कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया ने सज्जन कुमार के आवास का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने इस कदम पर नाराजगी व्यक्त की।

सज्जन कुमार का 20 अगस्त को निधन हो गया था। वे 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों के दौरान सिखों की हत्याओं के लिए दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।

सज्जन कुमार के घर जाने वाले तीनों बीजेपी नेता। कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया।

सज्जन कुमार के घर जाने वाले तीनों बीजेपी नेता। कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया।

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद और 84 के सिख दंगों के मुख्य दोषी सज्जन कुमार की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि देने पर भाजपा पंजाब और केंद्रीय इकाई लगातार हमलावर थी।

इसी बीच भाजपा के ये तीनों सांसद पार्टी नेतृत्व को बिना कोई सूचना दिए या अनुमति लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सज्जन कुमार के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच गए।

बीजेपी नेताओं का दौरा आपत्तिजनक था: फूलका तीनों नेताओं के सज्जन कुमार के आवास पर जाने के बाद सबसे पहली प्रतिक्रिया भाजपा नेता एचएस फुल्का की ओर से आई थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं का यह दौरा विशेष रूप से आपत्तिजनक था।

क्योंकि भाजपा ने लगातार सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के न्याय के संघर्ष का समर्थन किया था और पीड़ितों के परिवारों द्वारा कुमार को जेल में ही रखने के प्रयासों का समर्थन किया था।

हमें पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए, जिनमें से कई लोग आज भी उन दिनों की भयावहता को जी रहे हैं। मैं इन तीनों सांसदों का बहिष्कार करता हूं।

पंजाब की राजनीति और सिख समुदाय पर असर की आशंका

भारतीय जनता पार्टी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने का दावा करती रही है। पार्टी लगातार कांग्रेस नेताओं सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर आदि को कटघरे में खड़ा करती आई है। ऐसे में भाजपा सांसदों के इस कदम से पंजाब की राजनीति और सिख समुदाय में भारी नाराजगी का खतरा पैदा हो गया है।

पंजाब चुनावों में नुकसान का डर

पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए यह कदम बड़ा झटका माना जा रहा है। विरोधियों को पंजाब में भाजपा के खिलाफ राजनीतिक मुद्दा बनाने का मौका मिल सकता था।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन:सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे

तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *