Headlines

करनाल में सबमर्सिबल मोटर चोरी के 4 आरोपी अरेस्ट:दिन में रेकी कर रात में वारदात को देते थे अंजाम, नकदी- मोटरसाइकिल बरामद




करनाल जिले के रसूलपुर गांव में घेर में लगी सबमर्सिबल मोटर चोरी करने के मामले का कुंजपुरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिन में घटनास्थल की रेकी की थी और मौका देखकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस थाना कुंजपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह के नेतृत्व में एएसआई नरेंद्र सिंह कुमार की टीम ने मामले की जांच की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय, प्रवीण, राहुल, रामकरण और वंश के रूप में हुई है। चारों आरोपी रसूलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, बीती 19 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने रसूलपुर गांव में घेर में लगी सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों को लेकर भी जानकारी जुटाई पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उनके कब्जे से 4 हजार रुपए की नकदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की गई संपत्ति और वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। चारों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। करनाल पुलिस ने कहा कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *