नई दिल्ली59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में पांच दिन से जबर्दस्त हंगामा जारी है। वांगचुक का अनशन, संसद मार्च, लाठीचार्ज, गिरफ्तारी, संसद के भीतर-बाहर के हंगामे के बीच एक चीज कॉमन है, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू गैस छोड़ी। कई लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन कॉकरोच पार्टी का समर्थन बढ़ता गया।
21 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे तो पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत कई नेता थाने ले जाए गए। रात में सोनिया भी थाने पहुंचीं।
22 जुलाई को लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों के लिए लोगों ने खाना भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया सड़कों पर पिटाई, हिरासत, गिरफ्तारी और केस के बावजूद जंतर-मंतर पर भीड़ बढ़ती जा रही है।
जंतर-मंतर पर पिछले 5 दिन में क्या कुछ हुआ, देखें 45 तस्वीरें…
22 जुलाई: जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी, लोगों ने खाना भेजा, 10 तस्वीरें…

जंतर-मंतर की यह तस्वीर कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट से सोमवार शाम 6.33 बजे पोस्ट की गई। इसमें जंतर-मंतर पर हजारों लोग दिख रहे हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को हजारों लोगों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जूते-चप्पल इकट्ठा कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। 20 जुलाई को संसद मार्च में लाठीचार्ज से कई लोग घायल हुए थे।

बुधवार को जंतर-मंतर पहुंची छात्राएं अपने साथ पोस्टर लेकर पहुंची थीं। इन्होंने नारेबाजी भी की।

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के चलते 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। इसके बाद स्टेशन के बाहर ही उनके लिए खाने का इंतजाम किया गया।

जंतर-मंतर पर बुधवार सुबह हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद थे। कई लोग इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

कॉकरोच पार्टी ने बताया कि देशभर से लोग प्रदर्शनकारियों के लिए खाना-पानी भेज रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट में हुई सुनवाई का नाट्य रूपांतरण किया।

प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पुलिस चौकी पर फूल बरसाकर पिटाई का विरोध जताया।

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान मंच पर सोनम वांगचुक की फोटो, संविधान की कॉपी, चरखा, बाइबिल, बुद्ध की प्रतिमा और रामचरितमानस रखी गई है।
काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, विपक्षी सांसद, 2 तस्वीरें…

आमतौर पर सफेद टी-शर्ट में नजर आने वाले राहुल काले रंग की टी-शर्ट, पैंट और चप्पल पहनकर संसद पहुंचे।

कांग्रेस और सपा समेत कई विपक्षी सांसद बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। संसद के बाहर नारेबाजी की।
21 जुलाई: धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने उठाया, 4 तस्वीरें…

पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान राहुल गांधी को हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले गए।


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के पास विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान अपने हाथ बंधे हुए दिखाए।

राहुल को हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जहां वे मिट्टी लगे कपड़े और एक ही पैर में जूता पहने दिखाई दिए।
जंतर-मंतर पर फिर डटे कॉकरोच, विपक्षी नेता पहुंचे; 5 तस्वीरें…

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर फिर बड़ी संख्या में जुटने लगे।

संसद मार्च के दौरान घायल छात्र प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन का समर्थन किया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार भी जंतर-मंतर पहुंचे और दीपके से बातचीत की।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दीपके को पार्टी की ओर से समर्थन दिया।
20 जुलाई: कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, 13 तस्वीरें…

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद एक प्रदर्शनकारी ‘मुझे मारो-मुझे मारो’ चिल्लाने लगा।

दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज से एक प्रदर्शनकारी के सिर पर चौट आई।

पुलिस के लाठीचार्ज से कई और प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान एक युवती रोती हुई। उसके साथी ढांढस बंधा रहे हैं।

पुलिस प्रदर्शनकारियों को उठाकर ले गई और हिरासत में लिया।

बैरिकेडिंग हटने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस के लाठीचार्ज की वजह से प्रदर्शनकारियों के बीच अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने आंदोलनकारियों को संसद से दूर रखने के लिए पीछे ढकेलने की कोशिश की।

सपा सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज और धर्मेंद्र यादव छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे।

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

संसद के अंदर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फायरिंग पोजिशन ली।
कॉकरोच पार्टी प्रमुख दिपके ने अनशन तोड़ा, सरकार से बातचीत, 2 तस्वीरें…

प्रोटेस्ट के दौरान ही CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा।

CJP के प्रवक्ता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे और अपनी मांगों का पत्र सोंपा।
19 जुलाई: रातभर जंतर-मंतर पर डटे रहे लोग, 6 तस्वीरें…

संसद मार्च के लिए देर रात से ही भीड़ जुटने लगी।

कुछ प्रदर्शनकारी कई दिनों से जंतर-मंतर पर ही मौजूद हैं। रविवार रात इनमें से कई सड़कों पर सोते दिखे।

जंतर-मंतर के चारों ओर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर 3 लेयर में 7-7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाए गए।

जंतर-मंतर के बाहर पुलिस ने 3 लेयर की बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को रास्ते से हटा दिया।

अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठे, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का पहुंचना जारी रहा।

एक्टर प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन को समर्थन दिया।
18 जुलाई: वांगचुक को चादरों के पहरे में ले गई पुलिस, 2 तस्वीरें…

जंतर-मंतर पर सुबह करीब 7 बजे पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची। पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवानों ने वांगचुक को मंच से सफेद चादर में उठाया।

पुलिस वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल ले गई थी।
————————–
ये खबर भी पढ़ें….
CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद:बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट किए गए; कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने आए

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं और उन्हें उनके आवास पर बुलाया था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

