Headlines

Durg Factory Theft Case | CCTV Footage Leads to Arrest of Three



दुर्ग जिले में बंद फैक्ट्री से लोहे की प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने रात के समय फैक्ट्री की दीवार फांदकर करीब 40 हजार रुपए कीमत की लोहे की प्लेटें चोरी की थीं।

.

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

यह घटना भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीएस कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी की है। कंपनी में लोहे की कास्टिंग का काम होता है। 31 जुलाई को शाम 6 बजे काम खत्म होने के बाद कर्मचारी फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे।

रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आरोपी फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने शेड में रखी लोहे की फिस प्लेट और अन्य लोहे की प्लेटें चोरी की और मौके से फरार हो गए।

अगले दिन, 1 अगस्त की सुबह लगभग 9:30 बजे, कंपनी के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र पांडे फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने नियमित जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, जिसमें रात के समय कुछ लोग फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद जितेंद्र पांडे ने जामुल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 549/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV से पकड़े गए फैक्ट्री चोर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मिले हुलिए और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू (21) और राहुल कुर्रे (21) को हिरासत में लिया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई करीब 40 हजार रुपए कीमत की लोहे की प्लेटें बरामद कर ली हैं।

पूछताछ में रवि विश्वकर्मा ने बताया कि उसने अपने साथी राहुल कुर्रे और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद कर ली।

दो गिरफ्तार, नाबालिग पर कार्रवाई

पुलिस ने रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू (21) और राहुल कुर्रे (21) को गिरफ्तार कर 7 अगस्त को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

बंद फैक्ट्री देखकर करते थे चोरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय बंद फैक्ट्रियों को निशाना बनाते थे। वे सुनसान समय में दीवार फांदकर फैक्ट्री के अंदर घुसते और लोहे की भारी सामग्री चोरी कर ले जाते थे। पुलिस ने करीब 40 हजार रुपए कीमत की चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *