DUSU Election 2026: Pankaj Dhingra First Visually Impaired Candidate



ASAP की तरफ से उम्मीदवार पंकज ढींगरा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 इस बार सिर्फ राजनीतिक दलों के दबदबे, बड़े नारों और चुनावी समीकरणों का मुकाबला नहीं रह गया है। इस बार कैंपस की राजनीति में एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने प्रतिनिधित्व, समानता और नेतृत्व को लेकर एक नई बहस छेड़

.

कैंपस लॉ सेंटर के छात्र पंकज ढींगरा इस बार DUSU चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ प्रचार कर रहे हैं। पंकज नेत्रहीन हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और हौसला यह साबित करता है कि नेतृत्व किसी शारीरिक क्षमता का मोहताज नहीं होता। वे डीयू के चुनावी इतिहास में पहले नेत्रहीन उम्मीदवार हो सकते हैं।

नेत्रहीन होते हुए भी आत्मविश्वास होने पर छात्रों में सक्रिय हैं पंकज पंकज ढींगरा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वे पूरी तरह से नेत्रहीन हैं, लेकिन उनकी पहचान उनकी इस चुनौती से नहीं, बल्कि उनके गजब के आत्मविश्वास और छात्रों के बीच उनकी सक्रियता से हो रही है।

पंकज का चुनावी मैदान में उतरना डीयू के हजारों दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत संदेश है। उनका चुनाव अभियान यह दिखाता है कि जिसके पास मुद्दों की समझ है और छात्रों के बीच जाने का साहस है, उसे नेतृत्व का अवसर जरूर मिलना चाहिए।

दिव्यांग छात्रों के हक और सुविधाओं को बनाया मुख्य मुद्दा दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र आज भी कई स्तरों पर बुनियादी चुनौतियों का सामना करते हैं। कैंपस में सुगम्य बुनियादी ढांचे की कमी, ब्रेल और ऑडियो स्टडी मटेरियल की अनुपलब्धता और छात्र राजनीति में प्रतिनिधित्व न मिलना जैसे कई ऐसे सवाल हैं, जिन पर अमूमन चर्चा नहीं होती।

पंकज ढींगरा ने इन्हीं मुद्दों को अपनी ताकत बनाया है। वे छात्रों के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं और अपनी परिस्थिति को कमजोरी बनाने के बजाय बदलाव का जरिया बना रहे हैं।

AAP की छात्र विंग ASAP की नई पहल इस चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ASAP की भूमिका भी काफी चर्चा में है। ASAP लंबे समय से वैकल्पिक छात्र राजनीति और आम विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाने का दावा करती रही है।

ASAP का जोर एक ऐसी छात्र राजनीति पर है, जहां सामान्य और वंचित वर्ग का छात्र सिर्फ वोट देने वाला न रहे, बल्कि खुद निर्णय लेने और नेतृत्व करने की स्थिति में आए। पंकज ढींगरा का आगे आना ASAP की इसी सोच को जमीन पर मजबूत करता दिखाई दे रहा है।

18 सितंबर को मतदान, 19 को आएंगे नतीजे DUSU चुनाव 2026 के लिए 18 सितंबर को मतदान होगा और 19 सितंबर को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।

लेकिन इस बार चुनाव के नतीजों से पहले ही पंकज ढींगरा ने एक बड़ी जीत हासिल कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *