![]()
रेवाड़ी जिला की धारूहेड़ा की ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में खुद को ‘यमराज’ बताने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से लेकर चपरासी तक पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने रकम देने की सहमति के संकेत के तौर पर डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा है। कार पर मिला पत्र
डिस्पेंसरी के लैब टेक्नीशियन गुरमीत सिंह अपनी कार के पास पहुंचे तो उन्हें वाहन पर दो पन्नों का पत्र रखा मिला। पत्र में लिखा था कि डिस्पेंसरी के सभी कर्मचारी मिलकर 5 लाख रुपए दें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पत्र में आरोपी ने खुद को ‘यमराज’ बताते हुए धमकी दी कि उसके फोन या पत्र के बाद मौत तय है। सोमवार शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम
पत्र में आरोपी ने सोमवार शाम 5 बजे तक रकम देने के लिए सहमति का संकेत देने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि इसके बाद कर्मचारियों का ‘काउंटडाउन’ शुरू हो जाएगा और मांग पूरी नहीं करने पर रकम दोगुनी कर दी जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद गुरमीत सिंह ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिस्पेंसरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पत्र रखने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। घटना के बाद डिस्पेंसरी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
Source link
ESIC डिस्पेंसरी में धमकी से हड़कंप:‘यमराज’ के नाम से पत्र, 5 लाख की रंगदारी मांगी; न देने पर स्टाफ को जान से मारने की चेतावनी
